महिलाओं ने नारी शक्ति व संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | चिरमिरी सावन माह की हरियाली और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में निवेदिता महिला कल्याण समिति ने सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की सक्रिय सदस्य बिमला सोनी ने की, जबकि कोषाध्यक्ष भारगवी गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। सावन उत्सव में समिति की सभी सदस्यों ने मिलकर श्रद्धा, और उल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की स्तुति और भजनों से हुई। इसके बाद विभिन्न पारंपरिक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शिव-पार्वती के गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य नारी शक्ति को एकजुट करते हुए पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण करना और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। समिति की अध्यक्ष ने सभी सदस्याओं का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति की सदस्य रूमा डे, रत्ना शाख्य, सुमित्रा नवैत, लीला सिंह, राधा देवांगन, पिंकी पटेल, संध्या सिंह, संजना कौर, स्नेहा दास, मंजरी दास, मिली सतपते, खुशबू दास, रानू सिंह, दुलारी डकरिया, सुनीता मिश्रा व उमा मित्तल उपस्थित रही सावन उत्सव में शामिल निवेदिता महिला कल्याण समिति की पदाधिकारी और सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *