महासमुंद| सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (एसएमएस) भर्ती के लिए पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। इसे लेकर संभावना है कि अगले महीने इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों में 41 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल वैकेंसी निकली थी।


