कांकेर| पखांजुर थानांतर्गत ग्राम पीवी 130 के छोटी टेकरी के जंगल में युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। ग्राम पीवी 7 निवासी संजय मंडल 21 जुलाई को सुबह 7 बजे अपने घर से निकला था। छोटे कापसी खेत के पास टेकरी पहाड़ी जंगल में संदिग्ध स्थिति में युवक की लाश मिली है। पुलिस मर्ग कायमी कर मामले की विवेचना कर रही है।


