जिले में तीन पुलों के लिए 11.52 करोड़ की स्वीकृति

भास्कर न्यूज | ​जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए कुल 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचलों की संपर्क सुविधा में व्यापक सुधार होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान आवागमन में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रशासन द्वारा स्वीकृत इन तीनों पुलों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा। बोड़ोकछार से चटकपुर मार्ग पर स्थित चंपाझरिया नाले पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह पुल आसपास के कई गांवों को जोड़ने का कार्य करेगा और लंबे समय से बरसात के दौरान सड़क कटने की समस्या का स्थायी समाधान बनेगा। भालूमुंडा से खजूरघाट मार्ग पर स्थित कोकिया नदी पर पुल और संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 3 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों को पूरे वर्ष निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में बारिश के मौसम में कोकिया नदी में पानी बढ़ जाने के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *