जशपुरनगर | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी। इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।


