जशपुरनगर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के विकास के लिए सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों को मजबूती दी जा रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग को दो सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 7 करोड़ 39 लाख 11 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इनमें ग्राम पंचायत झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग का निर्माण 4.20 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलिया सहित 4 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपये की लागत से होगा। साथ ही ग्राम पंचायत कछार से चौराआमा तक 2.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 77 लाख 84 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।


