बिलासपुर| नया रिवर व्यू शहर के युवक-युवतियों के लिए स्टंट व लव पाइंट बन गया है। यहां युवक बुलेट और कार से रोज शाम स्टंट और रोमांस करते नजर आते हैं। परिवार के साथ आने वाले यहां असहज महसूस कर रहे हैं। बुधवार को ऐसे ही दो वीडियो सामने आए। एक वीडियो में कार सवार युवक सन रूफ पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। दूसरी वीडियो में कुछ युवा रोमांस करते दिख रहे हैं। यहां रोज युवक-युवतियां दोपहिया और चार पहिया गाड़ियों में करतब दिखा रहे हैं। महंगी लग्जरी गाड़ियों में युवक सन रूफ के ऊपर बैठकर व खिड़की से निकल कर जानलेवा स्टंट करते हैं। वहीं युवक युवती भी बैठे नजर आते हैं।


