PWD अधिकारी के बेटे ने किया सुसाइड:दुर्ग में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था; कमरे में चुनरी के फंदे से लटकी मिली लाश

दुर्ग जिले के भिलाई में एक एग्रीकल्चर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। कातुलबोर्ड स्थित साईं नगर स्थित घर के कमरे में 23 जुलाई को इंद्रप्रीत सिंह सैनी (26 साल) का शव फंदे पर लटका मिला। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर कोर्स कर रहा था। उनके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग में SDO हैं, मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर वह अकेला था। उसने चुन्नी के सहारे अपने कमरे में फांसी लगाई। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौत की खबर सुनकर मां बेसुध इधर जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और छोटा भाई तुरंत जगदलपुर से भिलाई रवाना हुए। शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाईयों में बड़ा था और वह शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह की पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके। आगे की जांच कर रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि घटना की सूचना पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर की मेडिकल स्टूडेंट ने लगाई फांसी:कोरबा में SECL क्वार्टर में मिली लाश; पिता बोले- पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन था, इलाज चल रहा था कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *