कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार को एक युवक हाथी का वीडियो बना रहा था, तभी हाथी ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग के तेतरोन चौक पर प्रदर्शन किया। वन विभाग ने आपदा राहत कोष से तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी। विभाग ने पोस्टमॉर्टम के बाद 3 लाख 75 हजार रुपए देने का आश्वासन भी दिया, लेकिन परिजन इस राशि से संतुष्ट नहीं हैं। कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें मृतक के परिवार ने 15 लाख रुपए मुआवजे और विधवा को सरकारी नौकरी की मांग रखी है। जाम की वजह से कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। एटीएम वैन, देवघर जाने वाले यात्री वाहन और स्कूल बसें जाम में फंसी गईं। स्कूली बच्चे परेशान हैं। जयनगर और मरकच्चो के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे ग्रामीणों से जाम हटाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर जाम नहीं हटा तो लाठीचार्ज किया जा सकता है।


