चाईबासा के न्यू कालोनी नीमडीह में हुए सुमित यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौशाला निवासी रवि टोप्पो और महुलसाई निवासी विजय दास शामिल है। चाईबासा के एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई हैं। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपी अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सिर में गोली मारकर की थी हत्या घटना 13 जुलाई की रात करीब 10:45 बजे की है। आरोपियों ने सुमित यादव को घर से बाहर बुलाया और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मदन शर्मा अभी भी फरार है। पुलिस की विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


