छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। जब वह 6 महीने की प्रेग्नेंट हुई, तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बड़े डोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को नाबालिग पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि जनवरी 2025 से आरोपी अमल साय नेताम (22) शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता छह माह की गर्भवती हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि जनवरी में एक शादी समारोह के दौरान वह पीड़िता को अपने गांव ले गया था। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


