कपूरथला में 100 साल पुरानी इमारत ढहने से बिजली ठप:तार और खंभे टूटे, SDO बोले- नुकसान मालिक से वसूला जाएगा

कपूरथला में बुधवार आधी रात लगभग 2:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में 100 वर्ष पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बिजली की तारें और कई खंभे टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लगभग 1000 घरों और दुकानों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। पावर कॉम विभाग की टीमें पिछले दो दिनों से युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। टूटे हुए खंभों की जगह नए खंभे लगाए जा रहे हैं और बिजली की तारें बदली जा रही हैं। एसडीओ सिटी-2 दविंदर कुमार मिश्रा ने बताया कि वीरवार देर शाम तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इमारत गिरने से हुए बिजली विभाग के नुकसान की भरपाई इमारत के मालिक से वसूली जाएगी। इस नुकसान की असेसमेंट के लिए जेई अमनदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसई राकेश कुमार कलेर के आदेश पर विभाग की टीम सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *