गुरदासपुर में हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार:जेल में बंद भाई के कहने पर डिलीवरी करने आया, पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप

गुरदासपुर में दीनानगर पुलिस ने 509 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थाना दोरांगला के अंतर्गत गांव आदियां के रहने वाले सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। दीनानगर के डीएसपी राजिंदर सिंह मन्हास ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले आरोपी के भाई सुखप्रीत सिंह और उसके साथी करणवीर सिंह ने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई थी। इस हेरोइन को उन्होंने पशुओं की हवेली में छिपाकर रखा था। हेरोइन एक व्यक्ति के देने को कहा करीब एक सप्ताह पहले सहजप्रीत सिंह केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद अपने भाई से मिलने गया था। इस दौरान जेल में बंद भाई ने उसे हवेली में छिपाई हेरोइन के बारे में बताया। उसने कहा कि 23 जुलाई को गांव आलीनंगल के फोकल प्वाइंट पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आएगा। उसे हेरोइन के पैकेट दे देना। डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा था अपने भाई के निर्देशानुसार सहजप्रीत सिंह दाना मंडी आलीनंगल में हेरोइन की डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हेरोइन सहित मौके पर दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना दोरांगला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। भाई और साथी भी केस में नामजद डीएसपी ने बताया कि सहजप्रीत सिंह के इकबालिया बयान के आधार पर उसके भाई सुखप्रीत सिंह और साथी करणवीर सिंह को भी इस केस में नामजद किया गया है। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और बीएनएस की धारा 152 के तहत केस दर्ज हैं। दोनों 19 मई से जेल में बंद हैं। पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *