रामगढ़ जिले के गांधी स्मारक प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय का डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को निरीक्षण किया। डीसी स्कूली बच्चों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान बगल वाली कक्षा में एक छात्र अभय कुमार को जहरीले कीड़े ने काट लिया। छात्र के मुंह से झाग निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ डीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां छात्र अभय कुमार का इलाज किया जा रहा है। छात्र की हालत स्थिर रामगढ़ सिविल सर्जन की निगरानी में छात्र का इलाज चल रहा है। अभी छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि डीसी औचक निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान ही छात्र को जहरीले कीड़े ने काट लिया था। छात्र की हालत बिगड़ती देख डीसी ने तुरंत उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


