नया बाजार में बस ने दो युवकों को मारी टक्कर:एक की हालत गंभीर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक, नया बाजार के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। राजकमल स्कूल की बस ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बाजार के पास खड़ी थी। अचानक बस चलने से दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस को सूचना दी। दोनों नया बाजार क्षेत्र में एक होटल में रुके थे घायलों की पहचान मुन्ना कुमार और जावेद अंसारी के रूप में हुई है। मुन्ना गोड्डा जिले का निवासी है। जावेद बिहार का रहने वाला है। दोनों अपनी मां के साथ नया बाजार क्षेत्र में एक होटल में रुके थे। दोनों युवक खाना लेकर लौट रहे थे। तभी राजकमल स्कूल की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मुन्ना को सिर और घुटने में गंभीर चोटें आई हैं। जावेद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने बस किया जब्त दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुन्ना की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *