22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

लुधियाना| थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आने वाले नूरवाला रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवक मुहम्मद अहसार ने वीरवार दोपहर अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बिहार का निवासी था और प्राइवेट कमर्शियल गाड़ियों की ड्राइवरी करके लुधियाना में अपनी मां के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, अहसार की मां गत्ते की फैक्ट्री में काम करती हैं। दोपहर के वक्त वह खाना बनाकर काम पर चली गई थीं। जब शाम को लौटीं तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर मां बेसुध हो गईं। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बस्ती जोधेवाल के अधिकारी के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *