लुधियाना| शहर में दो अलग-अलग इलाकों से चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं, जहां लघुशंका के लिए रुके दो व्यक्तियों की मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में बाइक की चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी, जिससे चोरों ने मौके का फायदा उठाया। पहली वारदात: घटना 20 जुलाई की रात की है। राम नगर स्थित 33 फूटा रोड पर डाईंग फैक्ट्री में काम करने वाले नूर बहादुर जब ड्यूटी से लौट रहे थे, तो उन्होंने लघुशंका के लिए रुककर बाइक (PB10JP-6386) को वही चालू हालत में छोड़ दिया। जब वह कुछ देर बाद लौटे, तो बाइक मौके से गायब थी। नूर बहादुर ने तुरंत थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी वारदात: 22 जुलाई की रात एक्लाम कॉलोनी निवासी अभिषेक वर्मा के साथ हुई। अभिषेक ने बताया कि वह रात को बाइक (PB10JQ-5462) पर कहीं जा रहे थे। रास्ते में एमआईजी फ्लैट्स के पास लघुशंका के लिए रुके और बाइक चालू हालत में छोड़ दी। कुछ मिनट बाद जब लौटे, तो बाइक गायब थी। उन्होंने थाना मोती नगर में शिकायत दी है। पुलिस ने यहां भी अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


