पलामू में वज्रपात से तीन की मौत:खेत में धान रोपाई और मजदूरी के दौरान हुआ हादसा, एक महिला गंभीर रूप से घायल

पलामू जिले में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सतबरवा के 45 वर्षीय विफन मोची खेत में धनरोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। घायल विफन को परिजन तुंबागड़ा अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं और उनके पिता नेत्रहीन हैं। दोनों महिलाएं खेत में कर रही थी काम लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। मृतका चौरा गांव निवासी आशीष भुइयां की पत्नी पूर्णि देवी (50) है। घायल महिला संगीता देवी (30) पत्नी मनोज भुइयां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद संगीता देवी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर किया गया है। मृतका पूर्णि देवी के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो बाल-बाल बचे पांकी के सगालीम पंचायत के करीवा पत्थर गांव निवासी मुरारी भुइयां की भी वज्रपात से मौत हो गई। मुरारी परसिया गांव निवासी आर्यन कुमार के खेत में मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान बारिश के साथ खेत में ही अचानक वज्रपात हुआ। इस घटना में मुरारी भुइयां की मौत घटनास्थल पर हो गई। चलीतर भुइयां और सुरेंद्र प्रजापति बाल-बाल बच गए। पांकी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *