कोडरमा में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा:चाय दुकान से डेढ़ लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

कोडरमा जिले के सीमावर्ती इलाकों से बिहार में शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है। पुलिस इसकी रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है। पिछले दो महीनों में कई शराब की खेप पकड़ी गई और तस्करों को जेल भेजा गया है। ताजा मामला डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास का है। गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक चाय दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चाय दुकान और मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब का भंडारण, परिवहन और व्यापार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के महथाडीह निवासी सूरज साव (पिता स्वर्गीय जगदीश साव) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *