बरनाला में अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी सवार मां-बेटे को रोका, कैश से भरा पर्स छीनकर भागे

बरनाला में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई नकद राशि भी बरामद की गई है। पुलिस ने गांव धनौला में यह कार्रवाई की है। थाना धनौला के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह घुमाण ने बताया कि 3 जुलाई को किरणा रानी गोल्ड लोन से 2 लाख 30 हजार रुपए लेकर अपने बेटे रोहित कुमार के साथ स्कूटी पर बडरुखां जा रही थीं। जब वे धनौला पहुंचे, तब पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उन्हें रोककर रास्ता पूछा। जैसे ही किरणा रानी और उनका बेटा रास्ता बताने लगे, आरोपियों ने पैसों वाला बैग झपटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों का पीछा किया और बाइक का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सहायक थानेदार बलविंदर कुमार भट्टल और हवलदार रणजीत सिंह की पुलिस टीम ने अपने सूत्रों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी साहिद आलम पश्चिम बंगाल के हटखोला, जिला उत्तर जंसपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी इकराम हुसैन असम के नगांव जिले के दक्षिण कला डूबा का निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *