धालभूमगढ़| नूतनगढ़ पंचायत भवन में शुक्रवार को बैंक से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें पंचायत स्तर पर एफआई के तहत पीएमजेडीवाइ, पीएमजेजेबीवाइ, पीएमएसबीवाई, एपीवाइ और री-केवाईसी से जुड़े कार्य किए गए। बैंक खाताधारियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान का प्रयास किया गया। शिविर में बैंक ऑफ इंडिया सारेंगासोल शाखा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार, बैंक कर्मी संजय कर्मकार और कार्तिक मुंडा मौजूद रहे। मुखिया पायो हैब्रम, ग्राम प्रधान प्रणब महतो और सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


