लोहरदगा में कुरआन ख्वानी से हुआ रूहानी आगाज, 50 रुपए में होगा मरीजों का इलाज

भास्कर न्यू | लोहरदगा लोहरदगा वासियों के लिए बेहद सुखद और ऐतिहासिक पल जल्द दस्तक देने वाला है। वर्षों से प्रतीक्षित अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल अब पूरी तरह तैयार है और बहुत जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत रूहानियत और दुआओं के साए में हुई। जब शुक्रवार को हॉस्पिटल परिसर में कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने जानकारी दी कि हॉस्पिटल संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समाज के जरूरतमंदों को बेहतर इलाज मुहैया कराना इसका मुख्य उद्देश्य होगा। फिलहाल रांची से चिकित्सक यहां मरीजों को देखने पहुंचेंगे। जहां मात्र 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन के साथ लोग अपना इलाज करा सकेंगे। वहीं एक्सरे हो या अल्ट्रासाउंड बाजार के लगने वाले लागत से काफी कम मूल्य निर्धारित किया गया है जिससे गरीब जनों को भी इलाज कराने में की परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज की शुरुआत 26 जुलाई दिन शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन विधिवत उद्घाटन के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। कुरआन ख्वानी कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के नाइब सदर सैयद आरीफ हुसैन, जफर इमाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मदरसा हजरत बाबा दुखन शाह के मोहतमिम कारी शफीक साहब के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चे भी इस अवसर पर शरीक हुए। हॉस्पिटल प्रबंधन टीम ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। हॉस्पिटल के जल्द शुरू होने से लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को एक नई दिशा मिलेगी। यह सिर्फ एक हॉस्पिटल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *