लोहरदगा | श्रावण मास के पावन अवसर पर तीसरी सोमवारी पर इस वर्ष भी लोहरदगा के बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर से विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांवर यात्रा का आयोजन सोमवार, 28 जुलाई 2025 को किया जाएगा। जिसकी शुरुआत प्रातः 8 बजे होगी। यह कांवर यात्रा गुमला जिले के घाघरा स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर तक 30 किमी पैदल जाएगी। आयोजन के दौरान भव्य शिव-पार्वती झांकी और भक्ति जागरण का भी लाइव मंचन आयोजन किया जाएगा। यात्रा की व्यवस्था काँवरिया संघ, बरवा टोली, लोहरदगा द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन जमां होंगे। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव आरपी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव रंजन, अजातशत्रु, सूरज सिंह, विवेक अग्रवाल, डॉ. राजीव रंजन, अभय अग्रवाल, साई मनीष अग्रवाल, आनंद पांडेय, विजय प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के प्रेरक आजीवन संरक्षक व जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल हैं। मौके पर लोहरदगा के सैकड़ों श्रद्धालु कांवर यात्रा में भाग लेंगे और “बोल बम” के जयकारों से शिवभक्ति में डूबे नजर आएंगे। कांवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर में गंगाजल की व्यवस्था की गई है। जो सुल्तानगंज से लाई जा रही है। लोहरदगा एक बार फिर इस सावन माह में बोल बम का नारा है, बाबा तू ही सहारा है, के उद्घोष से गुंजायमान होने वाली है। भक्ति, आराधना और शिव भजन से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेंगे। महाआरती और भजन संध्या आयोजन को अद्वितीय धार्मिक स्वरूप प्रदान करेगा।


