लोहरदगा | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने झारखंड सरकार के फैसले की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्य योजना के तहत संचालित अटल मुहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलना विकृत राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया था। उनके नाम से चल रही किसी भी योजना का नाम बदलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे ओछी हरकत बताया।


