केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाया : मनीर

लोहरदगा | झारखंड में संचालित किए जा रहे सभी अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक किए जाने पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री सारी सुविधाओं से वंचित कर स्वास्थ्य व्यवस्था को खटिया पर ले आई है। कहा कि केंद्र की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को सही से संचालित करने के बजाय योजनाओं को पूरी तरह से भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा दिया गया। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में डॉक्टर तो छोड़िए नर्स की व्यवस्था नहीं कर पाए। उसे दुरुस्त करने के बजाय केंद्र सरकार एवं पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा चलाई जा रही अच्छी योजनाओं को निरस्त या फिर उस संस्थाओं का नाम बदलकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने व जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। कहा कि अटल जी का नाम बदलकर ऐसे व्यक्ति का अपमान किया है जिन्हें झारखंड के जन्मदाता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का निर्णय केवल जनता को मुद्दे से भटकने के लिए है ताकि लगातार जो स्वास्थ्य विभाग की कमियां नजर आ रही है वह दूर हो जाए। उनका हर बार का निर्णय एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए होता है। कहा कि मुख्यमंत्री खुद नहीं चाहते कि झारखंड सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *