मांगें पूरी नहीं की तो 10 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे पेंशनर, देंगे धरना

रांची|ऑल इंडिया फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेंशन अधिनियम में ड्राकोनियन संशोधन एवं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन में विलंब को लेकर शुक्रवार को शहीद चौक पर मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर पोस्टल एवं आरएमएस के पेंशनर्स प्रतिनिधियों समेत बैंक, बीएसएनएल, केंद्रीय पेंशनर्स के प्रतिनिधि शामिल थे। राज्य सचिव एम जेड खान ने चेतावनी दी कि मांगों की पूर्ति नहीं होने पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में धरना देंगे और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *