जेल में बंद राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप की जमानत पर पांच अगस्त को सुनवाई

रांची|भ्रष्टाचार और जमीन का फर्जीवाड़ा करने के मामले में जेल में बंद निलंबित राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की जमानत पर पांच अगस्त को सुनवाई होगी। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से दूर रहने के कारण सुनवाई टल गई। पिछली सुनवाई में एसीबी कोर्ट ने केस डायरी की मांग की। उस पर बड़गाई अंचल के कागजात से छेड़छाड़ करने और सरकारी दस्तावेज को अपने घर में अ‌वैध तरीके से रखने का आरोप है। मामले को लेकर बड़गाई अंचल के तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने एक जून 2023 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *