वन संरक्षक परीक्षा का मॉडल आंसर जारी : जेपीएससी द्वारा सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है। आंसर को लेकर संशय है तो 4 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक लोक अभियोजक के नियमित और बैकलॉग 160 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में अभ्यर्थियों के कटऑफ डेट में बदलाव किया गया है। अब कटऑफ डेट 1 अगस्त 2024 की जगह 1 अगस्त 2019 रखा गया है। इस मामले में हाईकोर्ट गए पीिटशनर से ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 है। आवेदन जेपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


