बोकारो में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आज

रांची| आजसू प्रमुख सुदेश महतो शनिवार को बोकारो जिले के दौरा पर रहेंगे। वह बोकारो टाउन हॉल में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में भाग लेंगे। समारोह में हजारों युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर समेत कई वरिष्ठ नेता भी मिलन समारोह को संबोधित करेंगे। बोकारो पहुंचने पर सुदेश महतो समेत पार्टी नेताओं का जैना मोड़ टोल प्लाजा के पास भव्य स्वागत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *