रांची| राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव आबिद हुसैन को झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन का महाप्रबंधक (वित्त) बनाया गया है। अवर सचिव अतुल कुमार को महाप्रबंधक (ऑपरेशन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कल्याण विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार प्रजापति को झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन का महाप्रबंधक (ऑपरेशन-2) के पद पर तैनात किया गया है। इस आशय की अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। वहीं, उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, नागेंद्र पासवान को जमशेदपुर औद्योगिक नगरी के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


