रांची में मीराबाई भवन का किया उद्घाटन

सिटी रिपोर्टर | रांची विजयवर्गीय वैश्य सभा रांची ने शुक्रवार को कोकर में भक्त शिरोमणि संत मीराबाई की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सभा के नवनिर्मित कार्यालय मीराबाई भवन का भी उद्घाटन प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ एक कार्यालय नहीं, समाज के एकजुट प्रयासों की पहचान है। रांची की यह पहल पूरे झारखंड के लिए प्रेरणा बनेगी। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता विजयवर्गीय मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय महिला सभा रांची द्वारा मीराबाई के जीवन और भक्ति को समाज तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। यह भवन महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विकास का केंद्र बनेगा। अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि मीराबाई भवन समाज के संगठन, सेवा और संस्कृति का केंद्र बनेगा। हम इसे युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों के लिए समर्पित करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *