पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब:CM मान ने की बैठक, मोहाली में पार्क बनाने की घोषणा की, AI से लेकर हेल्थ तक को मिलेगा फायदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और साफ कहा कि राज्य को देश का अग्रणी सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में मजबूत सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम के विकास के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर आधुनिक तकनीक का मूल आधार बन चुकी हैं और ये बुनियादी डिवाइस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक को ताकत देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्योग वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में 20-23% की वार्षिक दर से योगदान दे रहा है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पंजाब को इस दौड़ में अग्रणी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। कई उद्योग को मिलेगा बल यह इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक ऑटोमेशन, एयरोस्पेस और रक्षा, ऊर्जा, चिकित्सा उपकरणों, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है। बैठक में मोहाली और उसके आसपास एक समर्पित सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, कुशल श्रमिक बल, आधुनिक बुनियादी ढांचा और निवेश समर्थक नीति मौजूद है। ये सभी तत्व पंजाब को सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *