लुधियाना में आज रेलवे स्टेशन से एक 2 वर्ष की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बच्ची के परिजनों ने थाना जीआरपी की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। फिलहाल मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है। बच्ची के पिता राजेश ने कहा कि वह झारखंड का रहने वाला है, और काफी समय से पंजाब में रह रहा है। वह धूरी से ट्रेन लेकर बीती रात लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आ गया। आज सुबह दुर्गा माता मंदिर नजदीक किसी लंगर से नाश्ता करके वह प्लेटफार्म नंबर 7 पर रेस्ट करने के लिए बैठ गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस तभी कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी 2 वर्षीय की बेटी लापता है। बच्ची का नाम रीना है। राजेश मुताबिक उसने रेलवे स्टेशन और आस-पास काफी बच्ची को ढूंढा लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। राजेश को शक है कि उसकी बच्ची को किसी ने उठा लिया है। बच्ची की मां सुशीला ने कहा कि प्लेटफार्म पर कबाड़ इक्ट्ठा करने वाले घूम रहे थे। बच्ची उनके साथ खेल रही थी। तभी कुछ देर बाद बच्ची लापता हो गई। उधर, सब-इंस्पेक्टर बीरबल ने कहा कि मामला संदिग्ध है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे हैं। घटना के कई घंटों बाद बच्ची का पिता थाना में शिकायत देने आया है। CWC में भी पता किया जा रहा है कि शायद बच्ची उनके पास ना हो। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।


