वकील पर फायरिंग:पांच दिन के बाद एक आरोपी काबू मगर वकीलों की हड़ताल जारी

अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह पनेसर ने कहा कि 5 दिन से कोर्ट में नो वर्क हड़ताल कर रहे हैं। पुलिस ने 2 दिन का समय मांगा था मगर अब 5 दिन के बाद एक आरोपी को काबू किया है। जब तक पुलिस सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट राजदीप सिंह घुम्मन, ज्वाइंट सचिव सौरभ शर्मा व अन्य वकील उपस्थित थे। बता दें कि वकील लखविंदर सिंह पर सोमवार सुबह पर जानलेवा हमला हुआ था। वह रोज की तरह 21 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे अपनी कार पर सवार होकर घर से निकले थे। जंडियाला बाबा हुंदाल रोड पर किकर वॉशिंग सर्विस स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि 2 बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने गोलियां चला दीं। हमलावरों में अजयपाल सिंह उर्फ गांधी, अबी और एक अज्ञात शामिल था। हालांकि पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है जिसमें 5 आरोपी नामजद हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला गुरु में वकील लखविंदर सिंह पर फायरिंग मामले में 5 दिन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है, मगर अमृतसर बार एसोसिएशन ने हड़ताल को शुक्रवार को भी जारी रखा। एसपी डी आदित्या वारियर ने कहा कि 21 जुलाई को जंडियाला में कोर्ट जाते कार सवार वकील लखविंदर सिंह पर गोलियां चली थीं, जिसमें लखविंदर घायल हो गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है। एक आरोपी लवप्रीत सिंह को काबू किया गया है। आरोपी बी-डिवीजन इलाके का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वकील पर आपसी झगड़े की रंजिश में गोलियां चली थीं, लेकिन रंजिश क्या है उसके बारे में अभी पता नहीं चला है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही रंजिश के बारे में खुलासा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *