श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में 27 दिसंबर को एक महिला के गर्भ से 3 बच्चों की प्रसूति सफलतापूर्वक करवाया। प्रसूति बिना शल्य क्रिया सामान्य करवाई गई। प्रथम शिशु 724 ग्राम, द्वितीय शिशु 1.056 ग्राम एवं तृतीया शिशु 725 ग्राम के हुए। महिला का इलाज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहत पठान द्वारा किया गया। प्रसूति के समय नर्सिंग स्टाफ अर्चना पार्ले, फूल नागर, सपना चौहान, रेणुका चौहान, शिवानी बाल विशेषज्ञ डॉ. हेमलता गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र मंडलोई, डॉ. महजबीन उपस्थित रहे। मरीज का इलाज सफ़लता पूर्वक प्रसूति के लिए श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के अध्यक्ष गिरधर गोपाल नगर एवं रजनीश चौरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. आदित्य सोमानी, आनंद शर्मा एवं नर्सिंग अधीक्षक सुनील विश्वकर्मा द्वारा भी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की पूरी टीम को बधाई दी।


