सरायकेला| सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जिला स्तरीय इंटर डोजो-स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजबान विद्यालय के वरीय शिक्षक राम प्रताप पांडेय द्वारा किया गया। मौके पर मेजबान विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल वासुदेव राम मौजूद रहे। टेक्निकल गणेश सी कालिंदी, विशाल कुमार सोय, मानसिंह बानरा, जीतू खलको एवं अमित झा की देखरेख में चैंपियनशिप संपन्न कराया गया। जिसमें जिला अंतर्गत दो डोजो और तीन विद्यालयों के तकरीबन 150 प्रतिभागी कराटेकार छात्र-छात्राओं ने चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें चैंपियनशिप का ओवरऑल विनर विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया रहा, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचाई दूसरे स्थान पर एवं आदर्श नेताजी सुभाष विद्यालय खरसावां चैंपियनशिप के तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उपस्थित सभी कराटेकार छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


