एक हजार पौधे लगा चुके, 500 और रोपने के लिए मांगी अनुमति

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंतर राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक छत्तीसगढ़ अपने दूसरे चरण के तहत जिले में 500 पौधों का रोपण करेगा। प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी ने जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह और डीएफओ आयुष जैन से मुलाकात की। उन्होंने दूसरे चरण में पौधरोपण करने अनुमति मांगी। संस्था के जिला अध्यक्ष डारी लाल साहू और उपाध्यक्ष ओंकार साहू ने इन पौधों को सुरक्षित लगाने और संरक्षित रखने का संकल्प लिया। रॉकी ने बताया कि जिले में 1 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा होने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में पौधरोपण शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, एस जयप्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बारस्कर, नवनीत बारस्कर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *