चतरा में युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के तरगडवा पंचायत के मुरार गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे खेत में काम कर रहे 25 वर्षीय धनंजय यादव पर 440 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से धनंजय को चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया बिजली का झटका इतना तेज था कि वह तुरंत अचेत हो गया। पास के खेत में ट्रैक्टर चला रहे एक ड्राइवर ने यह देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से धनंजय को चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉ. अविनाश ने प्रारंभिक जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बिजली का तार काफी जर्जर हालत में था इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पड़ोसी लल्लू दास ने बताया कि बिजली का तार काफी जर्जर हालत में था। समय पर इसकी मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया था। इसी कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *