इंदौर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या:नकाबपोश बदमाशों ने सीने और पेट पर तीन फायर किए; घर पर ही क्लिनिक चलाते थे

इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। ये वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, कुंदन नगर में रहने वाले डॉक्टर सुनील साहू को कैंट रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी। डॉक्टर के घर से कुछ ही दूरी पर ये वारदात हुई है। गोली लगने के बाद डॉक्टर को नजदीक के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। डॉ. सुनील साहू अपने घर पर ही जीवन ज्योति नाम से क्लिनिक चलाते थे। डॉक्टर को सीने और पेट में कुल तीन गोलियां मारी गईं। उन्हें पहले संकल्प अस्पताल ले जाया गया था। यहां से यूनिक अस्पताल रेफर किया गया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *