बिलासपुर में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ने साल 2025-26 के लिए प्री-इंजीनियरिंग और प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। इस योजना के लिए केवल वे छात्र पात्र हैं, जिन्होंने गणित और जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किए हों। यह सुविधा राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए है। 4 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए आय आवेदन करने वाले छात्रों के पास राज्य के मूल निवासी होने का प्रमाण और अनुसूचित जाति या जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक के पालक या अभिभावक की समस्त स्रोतों से कुल वार्षिक आय 4 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र अनिवार्य इस संबंध में सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। छात्र अपना आवेदन संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 11 अगस्त शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण और आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त और डाउनलोड किया जा सकता है। प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।


