सामूहिक दुर्घटना बीमा का किया गया नवीनीकरण

बोकारो | बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा के नवीनीकरण के साथ बोकारो इस्पात संयंत्र सहित बीएसएल के अधीन माइंस एवं कोयलरीज में कार्यरत ऑन रोल अधिशासी एवं अनाधिशासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। नवीनीकरण के पश्चात वार्षिक बीमा प्रीमियम प्रति व्यक्ति प्रति लाख रुपए के लिए सभी कर सहित मात्र 95 रुपए निर्धारित की गई है। बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत बीमाकृत राशि रुपये 25 लाख रुपए तथा एम्बुलेंस एवं अंतिम संस्कार खर्च के लिए 25 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। बीमा कवरेज के लिए कर्मचारी के साथ पति-पत्नी एवं 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के आश्रित बच्चे भी शामिल हैं। यदि कोई कर्मचारी योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं, वह 10 अगस्त तक ऑप्ट आउट का आवेदन समिति के द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कर सकते हैं। किसी कर्मचारी का दुर्घटना से स्थाई पूर्ण अपंगता होती है तो 25 दिनों में अवगत करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *