भास्कर न्यूज | तेलो चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पंचायत की मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। यह सड़क लगभग 18-19 साल पहले डीवीसी एसआईपी द्वारा बनाई गई थी, आज पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। हरिबोल चौक से हनुमान मंदिर चौक तक कई जगह सड़कें टूट चुकी हैं। खासकर मौजूदा मुखिया के घर और कैलाश गिरि के घर के सामने तक पूरा रास्ता गड्ढों और कीचड़ से भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जरुवा चौक से तेलो रोड तक कई बार सड़क बनाई गई, लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण आज भी बदहाल है।


