डीआरएम ने बोकारो रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुमित कुमार नसरुल्लाह ने बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे के मैकेनिकल डिपार्टमेंट के अभियंताओं के लिए बने विश्राम कक्ष और नए ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन किया। इसके बाद गुड शेड्स के निर्माण कार्य पूरा होने पर उसका अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन परिसर के फुटओवर ब्रीज, स्टेशन के बाहर बन रहे शेड आदि को देख उसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ सीनियर डीओएम सचिंद्र कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम विकास कुमार, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनीत कुमार, कैरिज एंड वैगन आउटयार्ड के इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *