ईडी संकार्य क्वालिटी सर्कल ट्रॉफी का आयोजन

बोकारो | अधिशासी निदेशक संकार्य क्वालिटी सर्कल ट्रॉफी 2025 का आयोजन मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आयोजित किया गया‌। उद्घाटन अमरेश सिन्हा महाप्रबंधक बिजनेस एक्सीलेंस द्वारा किया गया। अनुपमा तिवारी महाप्रबंधक ने प्रतिभागियों को अधिक से अधिक परियोजनाओं के साथ क्वालिटी सर्किल टूल्स के व्यापक उपयोग करने के लिए सभी टीमों को प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. तृप्ति चंद्रा एसीएमओ बोकारो जनरल अस्पताल ने क्वालिटी सर्कल के बारे में अपने अनुभव को साझा किया तथा बाहरी और आंतरिक प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कार्यस्थल पर नवीन विचारों को विकसित करने के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मेगा आयोजन में बोकारो इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएसएल की कुल 40 क्वालिटी सर्कल टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। बिजनेस एक्सीलेंस विभाग से वरीय प्रबंधक देवयानी चक्रवर्ती व सागरिका साहू ने अपनी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *