माले पार्टी के संस्थापक के शहादत दिवस पर केंद्र सरकार पर हमला

चंदनकियारी | प्रखंड के दुबेकांटा मोड़ में भाकपा माले चंदनकियारी प्रखंड कमेटी द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत माले पार्टी संस्थापक पूर्व महासचिव कामरेड चारु मजूमदार 53वां शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता दुलाल प्रमाणिक व संचालन लालमोहन रजवार ने किया। दो मिनट का मौन रखकर चारु मजूमदार के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार र जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में जो वोटर कार्ड पुनरीक्षण के नाम पर मोदी की सरकार गरीब वंचित प्रवासी मजदूरों को वोट से बेदखली करने का साजिश रच रहा है। मौके पर नीलकमल महतो, दिलीप ओझा, अंबुज मांझी, अनिल रजवार, इंद्रजीत महतो, राजेश दत्ता, दुलाल महतो, भवेश रजवार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *