लुधियाना| चंदर नगर में महिलाओं के किट्टी ग्रुप की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेविलियन मॉल में कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी गीतों से हुई। इस दौरान सब महिलाएं विशेषकर लाल पीले और हरे रंग के वस्त्र पहन , हाथों में चूड़ियां एवं बालों में पंजाबी की विरासत एवं सभ्यता को दर्शाती परांदी डाल कर कार्यक्रम में पहुंची। महिलाओं ने पंजाबी गीतों की धुन पर डांस किया और मस्ती करते हुए कई फन गेम्स खेली। जाहनवी, सलोनी, गीता, राधा ने संयुक्त रूप से पंजाबी गीत गाए। सलोनी लवलीन ने कहा कि पंजाबी सभ्यता और संस्कृति को पंजाब के त्योहार हमारे बच्चों तक पहुंचाते है।


