लुधियाना| आदर्श पब्लिक स्कूल, कपिल पार्क के किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों के लिए हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविता के भावों को ना केवल शब्दों में, बल्कि चेहरे के हाव और हाथों की मुद्राओं से भी जीवंत किया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रधानाचार्या और किंडरगार्टन कॉर्डिनेटर ने बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता की तारीफ करते हुए शिक्षकों के समर्पण को भी सराहा।


