फर्जी दस्तावेजों से 70 हजार लोन राशि हड़पी, 2 नामजद

भास्कर न्यूज | अमृतसर निजी फाइनेंस सर्विस की मॉल रोड स्थित ब्रांच में फर्जी दस्तावेज जमा करा कर हजारों रुपए की ठगी करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने तरनतारन निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर मुख्य आरोपी बटाला रोड स्थित गोकुल विहार निवासी शुभम कुमार और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत उनके नाम पर उक्त फाइनांस कंपनी से 70 हजार रुपए का लोन सेक्शन करा लिया और रकम आपस में बांट ली। जब इस बात की जानकारी उन्हें मिली, तो उन्होंने फाइनांस कंपनी में आकर लोन के लिए जमा कराए गए दस्तावेज देखे, जिनसे साफ हो गया कि शुभम कुमार ने अपने अज्ञात साथी को नकली गुरमीत सिंह बना कर न सिर्फ उनके साथ बल्कि फाइनांस कंपनी के साथ भी जालसाजी की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । वहीं अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *