जायदाद हड़पने के आरोप में 6 नामजद

अमृतसर | श्री हरगोबिंद नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसकी मां और बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत पारिवारिक संपत्ति हड़पने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता चेतना रानी ने बताया कि उनकी मां कौशल्या देवी और उनकी चार बहनों ने आपसी मिलीभगत से उनके पिता स्व. रामनाथ की ग्रीन एवेन्यू स्थित 111 वर्ज गज की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा ली है। फर्जी कुर्सीनामा दस्तावेजों के आधार पर जायदाद का वारिसाना इंतकाल नंबर अपने नाम दर्ज करवा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *