केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अल्टीमेट ब्रांड चैलेंज: छात्रों ने दिखाई मार्केटिंग प्रतिभा

अमृतसर| कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में “अल्टीमेट ब्रांड चैलेंज’ का आयोजन किया। इसमें 20 विभिन्न स्कूलों के 200 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के इन छात्रों ने स्लिच, डॉट एंड की और अपग्रेड जैसी कंपनियों के लिए व्यापक मार्केटिंग रणनीतियां विकसित कीं और अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों जैसे आईबीएसई के चेयरमैन अमित मदान, सो मच सोशल की संस्थापक राना साहनी, टेक सामग्री निर्माता आशु गांधी, एप्टीट्यूड बाबा के संस्थापक ऋषभ अरोड़ा, वैवीफर के टीम लीडर एमएच राघव, शक्ति टेक की सह-संस्थापक राखी ओबेरॉय और वेबकुक टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर रिशु महाजन द्वारा मार्गदर्शन मिला। प्रतियोगिता में केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर ने प्रथम स्थान हासिल किया। डायरेक्टर वंश अग्रवाल ने छात्रों को रचनात्मक सोच और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिं. श्वेता अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी टीमों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *